विज्ञापन

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 7.3 करोड़ पुरुष तो 6 करोड़ महिलाएं, जानें प्रदेश में हैं कितने ट्रांसजेंडर वोटर

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है. कुल 13.39 करोड़ वोटरों में 7.3 करोड़ पुरुष, 6.09 करोड़ महिलाएं और 4,206 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. प्रयागराज और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं.

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 7.3 करोड़ पुरुष तो 6 करोड़ महिलाएं, जानें प्रदेश में हैं कितने ट्रांसजेंडर वोटर
वोटरों की संख्या बढ़ने के मामले में प्रयागराज और गाजियाबाद सबसे आगे रहे हैं.

UP Final Voter list released : उत्तर प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय करने वाली फाइनल वोटर लिस्ट आ गई है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने आधिकारिक सूची जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार यूपी में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें कितने पुरुष, महिला और ट्रांसजेंड्रर वोटर हैं, आइए जानते हैं विस्तार से....

यूपी का नया वोटिंग गणित: 13.39 करोड़ मतदाता

एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बाद जारी की गई इस अंतिम सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है. जेंडर के आधार पर आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं-

  • पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (करीब 7.3 करोड़)
  • महिला मतदाता: 6,09,09,525 (करीब 6.09 करोड़)
  • थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर): 4,206

प्रयागराज और गाजियाबाद में वोटरों की हुई बढ़ोत्तरी

वोटरों की संख्या बढ़ने के मामले में प्रयागराज और गाजियाबाद सबसे आगे रहे हैं. प्रयागराज में 3,26,421 मतदाताओं की बढ़त हुई है. जिलों के बाद अगर विधानसभा क्षेत्रों की बात करें, तो गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 82,989 नए वोटर जुड़े हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, यूपी के प्रमुख शहरों में कितने वोटर बढ़ें हैं-

  • लखनऊ: 2,85,961
  • बरेली: 2,57,921
  • गाजियाबाद: 243666
  • जौनपुर: 2,37,590

युवाओं और जेंडर रेशियो में सुधार

इस बार की सूची में 18-19 साल के युवाओं की संख्या 17,63,360 है. खास बात यह है कि ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में जेंडर रेशियो में 10 अंकों का सुधार हुआ है, जो अब बढ़कर 834 हो गया है. ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या में 42 लाख से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है, जो महिला सशक्तीकरण की एक बड़ी तस्वीर पेश करता है.

166 दिनों में बनकर तैयार हुई वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सूची 166 दिनों के कड़े परिश्रम का परिणाम है. 27 अक्टूबर को प्रक्रिया शुरू हुई थी और 6 जनवरी से दो महीने तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण का काम चला. इस दौरान करीब 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भी जारी किए गए थे.

जरूरी बात

अगर आपका नाम अभी भी वोटर लिस्ट में छूट गया है, तो आप फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. चुनाव आयोग ने डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नाम जोड़ने की प्रक्रिया को खुला रखा है.

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है सोमवार-मंगलवार को संस्कृत में क्या कहते हैं? यहां देखें सातों दिनों के नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com