Mansoon Meaning in Hindi : गर्मी से हाल जब बेहाल हो जाता है पसीने से शरीर पस्त हो जाती है तो बस मन में यही चलता है जल्दी से मानसून आ जाए और तपती-चुभती गर्मी से राहत मिले. बारिश केवल मन और शरीर को सुकून नहीं देती है, बल्कि पेड़ पौधों और खेत-खलिहान भी खुशी से लहलहाने लगते हैं. पूरी धरती हरियली की चादर उढ़ राहत की साल लेती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस 'मॉनसून' शब्द का इस्तेमाल हम रोज करते हैं, वह कहां से आया है और इसका असली मतलब क्या है? आज के इस आर्टिकल में हम इसी के
अरब के मल्लाहों से जुड़ा है इसका नाता
'मॉनसून' शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के 'मौसिम' (Mawsim) शब्द से हुई है. इसका सीधा और सरल मतलब होता है-मौसम. इतिहास के मुताबिक, सदियों पहले जब अरब के मल्लाह समुद्र में नाव लेकर व्यापार के लिए निकलते थे, तो उन्होंने इस शब्द को गढ़ा था. वे हवा के रुख को देखकर सफर तय करते थे. इसी 'मौसिम' शब्द से आगे चलकर 'मॉनसून' बना और जिन हवाओं के कारण बारिश होती है, उन्हें मानसूनी हवाएं कहा जाने लगा.
कितना पुराना है मॉनसून? वैज्ञानिकों में मतभेद
मॉनसून का इतिहास कितना पुराना है, इसे लेकर विशेषज्ञों के बीच अलग-अलग राय है:
पहली रायकुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉनसून करीब 5 करोड़ साल पहले शुरू हुआ था, जब भारतीय भूमि का हिस्सा तिब्बती पठार की तरफ बढ़ रहा था.
दूसरी रायवर्तमान मॉनसून को देखकर कुछ जानकारों का कहना है कि यह 80 लाख साल पहले वजूद में आया.
तीसरी रायवहीं, चीन में मिले पौधों के जीवाश्म और दक्षिण चीन सागर के पत्थरों की स्टडी करने वाले एक्सपर्ट्स का दावा है कि इसकी शुरुआत करीब 2 करोड़ साल पहले हुई थी.
कैसे आता है मॉनसून?
मॉनसून दक्षिण एशिया के मौसम, खेती और पानी के लिए सबसे जरूरी चीज है. विज्ञान की भाषा में कहें, तो गर्मी के मौसम के बाद जब हवाएं अपनी दिशा बदल लेती हैं, तो उसे मॉनसून कहते हैं.
गर्मियों में हवाएं ठंडे इलाके से गर्म इलाके की तरफ यानी समुद्र से जमीन की ओर चलने लगती हैं. समुद्र के ऊपर से गुजरने के कारण इन हवाओं में काफी नमी आ जाती है. जब ये नम हवा हवाएं आगे बढ़ती हैं, तो झमाझम बारिश कराती हैं, इसे ही आप मॉनसून कहते हैं.
यह भी पढ़ें- अतिरिक्त इनकम के 5 धांसू जुगाड़, हर महीने जेब में आ सकते हैं 20 हजार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं