Meaning of word Languid: अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग ना केवल पढ़ाई बल्कि करियर और कम्युनिकेशन के लिए भी बेहद जरूरी हो गया है. ऐसा ही एक शब्द है- Languid. इस शब्द का क्या अर्थ है और इसका प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता है, जानें.
Languid का मतलब क्या है
यह अंग्रेजी भाषा का शब्द है. Languid का मतलब होता है- सुस्त, थका हुआ, ऊर्जा की कमी वाला, धीमा. यानी आलसी सा महसूस होना. इस शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति, गतिविधि या माहौल में ऊर्जा या उत्साह कम दिखाई देता है.
Hexakosioihexekontahexaphobia का मतलब जानते हैं आप
कहां से आया ये शब्द
यह शब्द लैटिन भाषा के शब्द languere से आया है, जिसका मतलब होता है- कमजोर या थका हुआ होना. समय के साथ यह शब्द अंग्रेजी भाषा में शामिल हो गया.
Languid का उपयोग कैसे किया जाता है
यह शब्द कई परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे-
After working all day, he looked languid.
पूरा दिन काम करने के बाद वह बहुत सुस्त दिखाई दे रहा था.
The village had a languid afternoon atmosphere.
गांव का दोपहर का माहौल बेहद शांत और सुस्त था.
The meeting continued at a languid pace.
मीटिंग बहुत धीमी गति से चलती रही.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
Languid के Synonyms
Lazy
Slow
Weak
Sluggish
Listless
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं