Home Air Condition Service: गर्मियों के मौसम में खासकर शहरी इलाकों में एयर कंडीशन पर निर्भरता बढ़ जाती है, लेकिन खर्चीले एयर कंडीशन की सर्विसिंग एक बड़ा सिरदर्द होता है. कंपनियां शुरू-शुरू में साल में दो सर्विस मुफ्त देती है, लेकिन फिर लोगों को खुद के खर्च पर एसी की सर्विस करानी होती है, जिसके लिए अमूमन 500 से 600 रुपए का खर्च आता है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी राशि होती है.
ये भी पढ़ें-AC के बिना कैसे ठंडे रहेंगे घर, NDTV इंडिया टेलिथॉन में एक्सपर्ट ने बताए तरीके
होम एयर कंडीशन सर्विसिंग के लिए जरूरी टूल
एयर कंडीशन के होम सर्विसिंग को बहुत कम खर्च में निपटाया जाया जा सकता है. इसके लिए बस एक पुराने टूथब्रश या पेंट ब्रश, एक सूती कपड़े (Microfiber Cloth), एक वाटर स्प्रे बोतल और एक स्क्रूड्राइवर की जरूरत होती है. एसी के होम सर्विस के लिए स्टेप बाय स्टेप समझना जरूरी है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. यहां हम सिर्फ स्पिलिट एयर कंडीशन की सर्विस के लिए तरीके साझा रहे हैं.
स्टेप-1
अपने स्पिलिट एयर कंडीशन के होम सर्विस के लिए सबसे पहले एसी का पावर सप्लाई बंद करना जरूरी है. AC का मेन स्विच (Power Plug) बंद करने के बाद प्लग को बाहर निकाल लें. यहां ध्यान रखना जरूरी है कि सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सूती कपड़ा गीला बिल्कुल न हो.

ये भी पढ़ें-गर्मी में AC नहीं कर रहा कूलिंग? अपनाएं एक बाल्टी पानी वाला सीक्रेट, बिजली का बिल भी आएगा कम
स्टेप- 2
स्पिलिट एयर कंडीशन की खराब कूलिंग का 90 फीसदी कारण ब्लॉक फिल्टर्स होते हैं. ब्लॉक फिल्टर्स को साफ करने के लिए उसके दोनों किनारों को पकड़कर ऊपर की तरफ उठाएं, जिससे एसी का फ्रंट पैनल/फ्लैप खुल जाएगा. अंदर आपको दो जालीदार एयर फिल्टर्स (Air Filters) दिखेंगे, उन्हें धीरे से नीचे या ऊपर की तरफ खींचकर बाहर निकाल लें.
स्टेप-3
दोनों जालीदार एयर फिल्टर्स (Air Filters) को बाथरूम में ले जाकर नल के बहते पानी (Running Water) से साफ करें. ब्रश से एयर फिल्टर्स के ऊपर जमी हुई धूल हटा दें. ध्यान रहे फिल्टर्स को धूप में न सुखाएं, छांव में या पंखे के नीचे पूरी तरह सूखने के लिए रख दें.

ये भी पढ़ें-AC के साथ stabilizer लगाना चाहिए या नहीं? नया AC खरीदने से पहले जान लें सही जवाब
स्टेप-4
फिल्टर्स की सफाई के बाद अब बारी आती है कूलिंग कॉइल्स (Cooling Coils) की सफाई की. कूलिंग कॉइल्स फिल्टर को हटाने के बाद उसके पीछे होती है. कॉइल्स तांबे या एल्युमिनियम की बारीक पत्तियां (Cooling Fins/Coils) की तरह होती हैं, जिन्हें एक सूखे टूथब्रश या पेंट ब्रश की मदद से उन पर जमी धूल को ऊपर से नीचे की तरफ धीरे-धीरे साफ़ करें
स्टेप-5
ध्यान रहे कि कूलिंग कॉइल्स की बारीक पत्तियों के ऊपर जमीं धूल को साफ करने के लिए टूथब्रश अथवा पेंट ब्रश को दाएं-बाएं न चलाएं, इससे पत्तियां मुड़ सकती हैं. इसके बाद पानी से भरे स्प्रे बोतल से कॉइल्स पर हल्का स्प्रे करें ताकि बची हुई धूल नीचे ड्रेन पाइप से बह जाए.

ये भी पढ़ें-गलत AC लिया तो बिल होगा डबल! जानिए कौन सा AC सबसे ज्यादा बिजली खाता है
स्टेप-6
इंडोर यूनिट से निकलने वाले ड्रेन पाइप (पानी के पाइप) को चेक करना जरूरी है कि कही वह ब्लॉक तो नहीं है. अगर ड्रेन पाइप ब्लॉक होगा, तो AC कमरे के अंदर पानी टपकाने लगेगा. इसलिए पूरे इंडोर कैबिनेट को बाहर से एक गीले कपड़े और फिर सूखे कपड़े से पोंछकर साफ कर दें.
स्टेप-7
इंडोर यूनिट की सफाई के बाद अब नंबर आता है स्पिलिट एयर कंडीशन के आउटडोर यूनिट (Outdoor Unit) की सफाई का. अगर आउटडोर यूनिट ऐसी जगह है जहां आपका हाथ आसानी से पहुंच सकता है, तो उसके पंखे और ग्रिल पर जमी धूल को ब्रश से साफ़ करें. आउटडोर यूनिट की पीछे वाली जालियों पर पानी का प्रेशर मारकर भी मिट्टी साफ़ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-रिमोट से AC और TV बंद करने पर भी बिजली खर्च होती है? जानिए क्या है इलेक्ट्रिक चीजें बंद करने का सही तरीका
स्टेप-8
ध्यान रहे कि आउटडोर यूनिट की जाली को साफ के लिए अगर पानी के प्रेशर का उपयोग कर रहे हैं तो पानी का प्रेशर केवल जालियों पर मारना है, बिजली के तारों या सर्किट वाले हिस्से पर पानी का प्रेशर बिल्कुल भी नहीं मारना है.
स्टेप-9
अब इंडोर यूनिट की ओर बढ़े. इंडोर यूनिट के एयर फिल्टर्स जब पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें वापस उनकी जगह पर फिट कर दें और फ्रंट पैनल को बंद कर दें. अब आपकी होम एसी सर्विसिंग कंप्लीट हो गई. इसके बाद AC ऑन करें, आपको तुरंत ठंडी और साफ हवा का अहसास होगा.

होम सर्विसिंग और सावधानी
अगर इंडोर और आउटडोर की सफाई के बाद भी आपके एसी से हवाल ठंडी नहीं आ रही है तो मैकेनिक बुलाएं, क्योंकि सर्विसिंग का काम यहां खत्म हो जाता है. गैस लीकिंग के चलते भी एसी ठंडी हवा नहीं देती है. ऐसी स्थिति में एसी मैकेनिक की मदद से गैस लीकेज चेक कराएं और जरूरत पड़े तो गैसे रिफिलिंग (Gas Leakage/Refilling( कराएं.
Note: ध्यान रहें कि सर्विसिंग के बाद भी अगर आपकी AC बिल्कुल भी ठंडी हवा नहीं दे रही है, तो गैस लीक हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं