Railway Job 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल (RRC) (आरआरसी), उत्तर मध्य रेलवे ने 16500 पदों की भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना (Railway Job Notice) के अनुसार, उम्मीदवारों को 1 अगस्त 2022, 23:59 बजे तक आधिकारिक साइट rrcpryj.org पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करना होगा. अप्रेंटिस यानी प्रशिक्षु पदों के लिए आप निम्न जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की तिथि 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है और आने वाले 2 अगस्त,2022 तक आवेदन किया जा सकेगा.
रेलवे अपरेंटिस भर्ती आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं,उन्हें मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी / मैट्रिक / 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2022 को 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए. हालांकि, SC/ ST के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु में 5 साल और ओबीसी आवेदकों के मामले में 3 साल की छूट होगी. जो लोग विकलांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी से संबंधित हैं उन्हें अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट होगी.
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क: 100 रुपये
SC / ST / महिला आवेदकों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है.
चुने जाने पर उम्मीदवार को एक साल की अवधि के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) का प्रशिक्षण लेना होगा.
उम्मीदवारों को www.rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. ऑनलाइन अप्लीकेशन (Online Application) भरने के लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. आवेदक पदों से जुड़ी सभी जानकारी भी डिटेल नोटिस से प्राप्त कर सकते हैं.
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं