- भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने 23 अक्टूबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लिया है
- साकेत बडोला वर्ष 2008 बैच के IFS अधिकारी हैं और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर कार्यरत थे
- उनका सेवा काल 2037 में समाप्त होना था लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से 11 वर्ष पहले नौकरी छोड़ी है
IFS Saket Badola VRS: भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने 23 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की है. वे वर्ष 2008 बैच के IFS अधिकारी हैं. वह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपने वीआरएस के फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. ऐसे में उनके सेवा छोड़ने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है.
साकेत बडोला को 2037 में होना था रिटायर
साकेत बडोला का भारतीय वन सेवा से वर्ष 2037 में सेवानिवृत्ति का समय है, मगर वह 11 वर्ष पहले ही नौकरी छोड़ रहे हैं. उनके VRS की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व निदेशक आईएफएस साकेत बडोला वीआरएस. Photo Credit: ifs saket badola
कई माह के चिंतन के बाद लिया फैसला
साकेत बडोला ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''कई महीनों के गहन चिंतन के बाद, मैंने व्यक्तिगत कारणों से भारतीय वन सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया है. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मां विंध्यवासिनी और बाबा नीलकंठ की पावन भूमि से आने वाले एक साधारण परिवार के व्यक्ति के लिए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सर्विस (अखिल भारतीय सेवा) में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा था.''
उन्होंने आगे लिखा कि, ''अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है. मुझे आशा है कि भविष्य में भी मैं ऐसा ही करता रहूंगा और जिस भी तरह से संभव हो, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता रहूंगा. मैं उन विभिन्न सरकारों का, जिनके अधीन मैंने काम किया है, सेवा में अपने साथियों का, वन विभाग के बहादुर कर्मचारियों का, अपने परिवार, मित्रों और आम जनता का सदैव आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझे अपार समर्थन, अनगिनत आशीर्वाद और निस्वार्थ प्रेम दिया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी किस्मत मुझे जिस भी रास्ते पर ले जाए, मुझे इसी तरह का स्नेह, आत्मीयता और समर्थन मिलता रहेगा. कृतज्ञता से भरे हृदय के साथ, जय हिंद.''
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत बडोला जब राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक थे, तब इलेक्ट्रिक वाहन ट्रायल के दौरान वाहन पलटने की घटना में कई वनकर्मियों की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर भी बडोला सुर्खियों में रहे थे. प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु के हवाले से कहा गया है कि उन्हें बडोला के VRS की मौखिक रूप से जानकारी है, लेकिन इस संबंध में अभी तक उनके पास कोई औपचारिक दस्तावेज नहीं पहुंचा है.
दिव्या मित्तल ने छोड़ी थी आईएएस की नौकरी
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल का इस्तीफा भी पिछले कई दिनों से चर्चा में है. उत्तर प्रदेश के देवरिया, संतकबीरनगर व मिर्जापुर की डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने 30 सितंबर 2026 को आईएएस की नौकरी छोड़ दी थी. अब वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में किस्मत आजमाने वाली हैं. उन्होंने जननीति भारत से नाम से अपनी पार्टी बनाई है.
यह भी पढ़ें- IPS Transfer: दिल्ली पुलिस में 25 अफसरों के तबादले, DCP स्पेशल सेल से हटे प्रवीण त्रिपाठी, देखें पूरी सूची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं