अगर आप भी तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) ने तमाम नियमित पदों पर कुल 83 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक है.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
प्रशासनिक पद (कुल 12 पद): इसमें प्रशासनिक अधिकारी के 2, लेखा अधिकारी का 1, क्रय एवं भंडार अधिकारी के 2 और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 7 पद शामिल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
तकनीकी सहायक (कुल 30 पद): इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सिविल, केमिकल, फायर एंड सेफ्टी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के पद शामिल हैं.
टेक्निशियन ‘बी' (कुल 41 पद): इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंटेशन, आरएसी, ड्राफ्ट्समैन, प्लंबर, फायर एंड सेफ्टी और आईसीटी (ICT) मेंटेनेंस जैसे विभिन्न ट्रेड के पद शामिल हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रशासनिक पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन, या संबंधित क्षेत्र में एमबीए की डिग्री हासिल की हो. इसके अलावा तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड में 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा या पहली श्रेणी में बीएससी/बैचलर डिग्री, साथ ही 2 साल का अनुभव मांगा गया है. टेक्निशियन ‘बी' के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप/ट्रेड सर्टिफिकेट, साथ ही 2 साल का अनुभव जरूरी है.
कितनी है आयुसीमा?
इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और पदों के आधार पर अधिकतम आयु 25 से 35 साल के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षण (Skill Test), साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से लेकर 1,06,740 रुपये प्रति माह तक का वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें | CA इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
यह भी पढ़ें | पुलिस अधिकारी हवा में फायरिंग कब कर सकते हैं? जानें IPS अंकिता शर्मा पर क्यों उठे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं