विज्ञापन

JEE Main से लेकर CUET और यूजीसी नेट तक, NTA की 14 परीक्षाओं की तारीख

NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आने वाले कुछ महीनों के तमाम बड़े एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी किया है. इसमें यूजीसी नेट से लेकर सीईयूटी और बाकी परीक्षाओं की तारीखें बताई गई हैं.

JEE Main से लेकर CUET और यूजीसी नेट तक, NTA की 14 परीक्षाओं की तारीख
NTA ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आने वाली तमाम बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ये परीक्षाएं दिसंबर 2026 से लेकर मार्च तक आयोजित होंगीं. एग्जाम कैलेंडर में जेईई मेन से लेकर यूजीसी नेट और CUET जैसे 14 बड़े एग्जाम की तारीखों का जिक्र किया गया है. हालांकि ये परीक्षाओं की संभावित तारीख हैं, यानी इनमें बदलाव भी किया जा सकता है. छात्रों की तैयारी और उनकी जानकारी के लिए ये एग्जाम शेड्यूल दिया गया है, जिसका लाखों छात्र इंतजार करते हैं. 

दिसंबर में होंगे ये पांच बड़े एग्जाम

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC): 6 दिसंबर 2026
SWAYAM परीक्षा: 8 से 12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS): 13 दिसंबर 2026
यूजीसी नेट दिसंबर: 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026
ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर: 20 से 21 दिसंबर 2026

जनवरी 2027 में ये पांच परीक्षाएं

आर्मी कैडेट्स कॉलेज: 4 जनवरी 2027
SHRESHTA-NETS: 10 जनवरी 2027
एनआईएफटी (NIFT) प्रवेश परीक्षा: 10 जनवरी 2027
जेईई मेन सेशन-1: 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा: 31 जनवरी 2027

फरवरी 2027 में होने वाली परीक्षाएं

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT): 7 फरवरी 2027
NITTT- तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण: 26 से 27 फरवरी 2027

मार्च 2027 में होंगे ये एग्जाम

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET): 1 से 5, 8, 12 से 20, 24 और 25 मार्च 2027
एनआईटीटीटी (NITTT - Part 2): 5 और 7 मार्च 2027

छात्रों को दी गई ये सलाह

एनटीए की तरफ से एग्जाम शेड्यूल जारी करने के साथ ही ये भी साफ किया गया है कि प्रशासनिक, शैक्षणिक, लॉजिस्टिकल या किसी अन्य अप्रत्याशित कारणों से इन तारीखों में बदलाव हो सकता है. इसीलिए परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें. एनटीए की तरफ से किसी भी तरह का अपडेट आने पर ndtv.in पर भी आपको जानकारी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें | इसी हफ्ते जारी हो सकती है CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

यह भी पढ़ें | B.Ed शिक्षकों के लिए फिर खुली ब्रिज कोर्स की रजिस्ट्रेशन विंडो, बिना इसके नहीं बचेगी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA Exam Calendar 2027, NTA Exam Calendar, CUET Exam Date 2027, JEE Main Exam Date 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com