- HTET परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं
- नवंबर में आयोजित की गई थी परीक्षा
- परीक्षा के नतीजों में 21,983 उम्मीदवार सफल हुए हैं
HTET 2019 Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Haryana Teacher Eligibility Test) का रिजल्ट (HTET Result) जारी किया जा चुका है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने नवंबर महीने में परीक्षा का आयोजन किया था. पीआरटी (लेवल-1) शिक्षक, टीजीटी (लेवल-2) शिक्षक और पीजीटी (लेवल-3) शिक्षकों के लिए अलग-अलग भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर उम्मीदवार अपने नतीजे देख सकते हैं.
HTET Result 2019 यहां से करें चेक
HTET Result 2019 ऐसे भी कर सकते हैं चेक
स्टेप 1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
स्टेप 2. वेबसाइट पर दिए गए View Result के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. नया पेज खुलने पर अपना कोर्स और रोल नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4. अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5. आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
अब 7 साल होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र की वैधता
ट्रिब्यून के मुताबिक इस परीक्षा में 2,61,574 उम्मीदवार बैठे थे, परीक्षा के नतीजों में 21,983 उम्मीदवार सफल हुए हैं. पिछले साल के नतीजों की बात की जाए तो 3,32,366 उम्मीदवारों में से सिर्फ 14,934 उम्मीदवार ही सफल हो पाए थे. बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि प्राइमरी टीचर की परीक्षा में 78,879 उम्मीदवारों में से 7,720 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं. जिसमें 3,476 पुरुष हैं, 4,243 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं