विज्ञापन

यूपी में डॉक्टर बनने का सपना होगा सस्ता, इस कॉलेज में बढ़ेंगी 50 सीटें; फीस सुनकर हो जाएंगे खुश

SRN Medical College MBBS Seats Increase: प्रयागराज के SRN मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटें बढ़ाने की तैयारी हो रही है, इसके लिए प्रोसेस भी शुरू हो चुका है. फिलहाल यहां 200 मेडिकल सीटें हैं.

यूपी में डॉक्टर बनने का सपना होगा सस्ता, इस कॉलेज में बढ़ेंगी 50 सीटें; फीस सुनकर हो जाएंगे खुश
यूपी के इस कॉलेज में बढ़ेंगीं मेडिकल सीटें

यूपी में मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़े SRN मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें बढ़ाई जा रही हैं. इसके लिए शासन की तरफ से ब्योरा मांगा गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में मेडिकल सीटें बढ़ाने का ऐलान हो सकता है. इसके लिए पहले कॉलेज प्रशासन को तमाम तरह की चीजों की जानकारी देनी होगी. इसमें फैकल्टी से लेकर हॉस्टल और लाइब्रेरी से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगीं. फिलहाल इस मेडिकल कॉलेज में 200 मेडिकल सीटें हैं. 

महज इतनी है मेडिकल की फीस

प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की फीस काफी ज्यादा कम है. यानी यूपी के युवाओं का सस्ते में डॉक्टर बनने का सपना आसानी से पूरा हो सकता है. यहां MBBS की सालाना फीस करीब 35 हजार रुपये है. यानी करीब एक लाख रुपये से कम में छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. कुल मिलाकर प्रयागराज और यूपी में रहने वाले तमाम छात्रों के लिए इस कॉलेज में मेडिकल सीट पाने के चांस और ज्यादा बढ़ने वाले हैं. 

लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

SRN मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसे देखते हुए अब मेडिकल सीटों को बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हुई है. यहां हर साल करीब 5 से 6 लाख मरीज आते हैं और इनमें से 60 हजार से ज्यादा मरीजों को भर्ती भी किया जाता है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार बढ़ा रहा है. इसके लिए पार्किंग से लेकर ट्रामा सेंटर और बाकी चीजों पर काम चल रहा है. 

50 सीटों से शुरू हुआ था सफर

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 1961 में 50 सीटों के साथ हुई थी. इसके बाद इसमें सीटों का इजाफा होता रहा और आज 200 मेडिकल सीटें हैं. साल 2013 और 2019 में MBBS की 50-50 सीटें बढ़ाई गई थीं. अब अगर 50 सीटें और बढ़ती हैं तो सीटों की कुल संख्या 250 हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें | 4 नवंबर को नहीं होगी बिहार STET परीक्षा, नई तारीख का हुआ ऐलान

यह भी पढ़ें | CBSE Date Sheet LIVE: बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SRN Medical College MBBS Seats, SRN Medical College, UP MBBS Seats 2026, MBBS Seat Increase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com