- एडमिट कार्ड जारी हो चुका है.
- उम्मीदवार मोबाइल पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- परीक्षा 5 और 6 जनवरी 2019 को होगी.
HTET Admit Card 2019 जारी हो चुका है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card) डाउनलोड नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट htetonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी आसानी से अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे, उन्हें वेबसाइट पर जाकर ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) तीन परीक्षाएं आयोजित करेगा. 5 जनवरी 2019 को पीजीटी लेक्चरार लेवल 3 परीक्षा, 6 जनवरी 2019 को लेवल 2 परीक्षा (टीजीटी के लिए) और 6 जनवरी 2019 को ही प्राइमरी टीचर्स लेवल 1 की परीक्षा होगी. प्राइमरी टीचर्स लेवल-1 परीक्षा (HTET Exam) पहली क्लास से 5वीं क्लास के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखने वालों और टीजीटी लेवल 2 पेपर 6वीं क्लास से 8वीं क्लास तक के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखने वालों के लिए होगा. आपको बता दें कि HTET 2019 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के पात्र हो जाएंगे.
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं.
Download admit card for Level 1
Download admit card for Level 2
Download admit card for Level 3
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
HTET Admit Card 2019 मोबाइल पर इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
HTET Admit Card 2019 @ htetonline.com
स्टेप 1: मोबाइल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ब्राउजर ओपन करें.
स्टेप 2: मोबाइल ब्राउजर पर ऑफिशियल वेबसाइट htetonline.com ओपन करें.
स्टेप 3: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अपना Registration Number और Password डालकर लॉग इन करें.
स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 6: आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं