विज्ञापन
7 minutes ago

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल आज जारी हो सकता है. सीबीएसई के लाखों छात्र इसका इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षाएं जल्दी शुरू हो सकती हैं. ऐसे में छात्रों को तारीखों का इंतजार है. सीबीएसई की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ये डेटशीट जारी की जाएगी. ऐसे में छात्रों को लगातार इस पर नजर बनाए रखनी चाहिए. डेटशीट से जुड़ी हर जानकारी आपको ndtv.in के एजुकेशन पेज पर भी मिलेगी. डेटशीट जारी होते ही सबसे पहले आपको इस LIVE Blog के जरिए जानकारी मिलेगी, ऐसे में लगातार इसे फॉलो करते रहें. 

CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट ऐसे करें चेक

  • CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद आपको Main Website के लिंक पर क्लिक करना होगा
  • वेबसाइट खुलते ही आपके सामने सबसे ऊपर Latest @CBSE का विकल्प होगा, इसके ठीक नीचे आपको कुछ लिंक नजर आएंगे
  • 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक हो सकते हैं, ऐसे में अपनी डेटशीट के लिए उस लिंक पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर लें
  • परीक्षा की तैयारी और जानकारी के लिए पीडीएफ का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें

कब तक शुरू हो सकते हैं एग्जाम?

पिछली बार 17 फरवरी 2026 से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं. इस बार माना जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले ही एग्जाम शुरू हो सकते हैं. यूपी विधानसभा चुनाव से लेकर बाकी तमाम चीजों को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है. 

CBSE Date Sheet 2027: LOC प्रोसेस हो चुका है पूरा

सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जिसके बाद अब डेटशीट का इंतजार किया जा रहा है. 
 

CBSE के छात्र कैसे डाउनलोड करें डेटशीट?

  • CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद आपको मेन वेबसाइट पर जाना होगा
  • मेन वेबसाइट पर आपको 10वीं और 12वीं डेटशीट का लिंक दिखेगा
  • लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

पिछले साल कब शुरू हुए थे बोर्ड एग्जाम?

सीबीएसई 2027 बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी करने वाला है. पिछली बार की बात करें तो एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे. 

CBSE की वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

CBSE डेटशीट जारी होते ही वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्र आएंगे, ऐसे में साइट स्लो भी हो सकती है. इसीलिए आप या तो सबसे पहले टाइम टेबल डाउनलोड कर लें या फिर थोड़ा इंतजार करें. आमतौर पर शुरुआती 10 से 15 मिनट तक ही वेबसाइट पर लोड होता है. 

कहां जारी होगी CBSE डेटशीट?

CBSE की डेटशीट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होगी. ऐसे में छात्रों को इस वेबसाइट का लिंक अपने पास रखना चाहिए, डेटशीट जारी होते ही तुरंत इसे डाउनलोड करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exam Date Sheet 2027, CBSE Date Sheet Live, CBSE Board Exam 2027, Cbse 10th Date Sheet 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com