देश में रेलवे की स्पीड बढ़ाने का काम किया जा रहा है. वहीं वंदे भारत ट्रेन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल चल रहा है. जबकि कई जगहों पर ट्रायल के बाद वंदे भारत ट्रेन को संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बुधवार (25 मार्च) की दोपहर को 180 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाया गया. बताया जा रहा है कि रेलवे ने ट्रेन को ट्रॉयल के तौर पर चलाया है. पिछले साल भी रेलवे ने ट्रॉयल किया था जिसमें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई थी.
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पंडित दीन दयाल से धनबाद तक 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाया गया, जिसमे पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह ने डीडीयू से धनबाद तक स्पीड ट्रायल किया. महाप्रबंधक के साथ डीडीयू से गया तक डीडीयू के डीआरएम तथा गया से धनबाद तक धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र भी मौजूद थे. विंडो ट्रेलिंग स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रैक में किये गये सुधार समेत अन्य प्रगति की जानकारी लिया गया.
सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी
हावड़ा से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है. बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले ग्रैंड कार्ड सेक्शन इस रेल मार्ग का अहम हिस्सा है. ग्रैंड कार्ड सेक्शन का चयन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल के लिए किया गया है.
पिछले साल 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी ट्रेन
जीएम और डीआरएम की मौजूदगी में पिछले साल चार अप्रैल को भी डीडीयू से धनबाद तक स्पीड ट्रायल किया गया था. 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चली थी. धनबाद से डीडीयू के बीच भी स्पीड ट्रायल पूरा हुआ था.
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन ने 3 घंटे 55 मिनट में डीडीयू से धनबाद की 400 किमी दूरी कर ली थी. धनबाद से गया तक 200 किमी का फासला एक घंटे 57 मिनट में ही तय हो गया था.
वहीं यात्रियों में भी इस ट्रायल को लेकर काफी खुशी है यात्रियों ने कहा इससे समय की बचत होगी और ज्यादा दूरी कम समय में तय की जा सकेगी.
यह भी पढ़ेंः रांची DRM ऑफिस में CBI की बड़ी कार्रवाई, चीफ कमर्शियल इंस्पेकटर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं