विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2025

झारखंड के गिरिडीह में दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल, दुकानें जलाई गईं

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, 'इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है.'

झारखंड के गिरिडीह में दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल, दुकानें जलाई गईं
गिरिडीह:

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, 'इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है.'

गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल ने कहा ने कहा कि घोरथंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है. होली मनाने के दौरान यह घटना हुई. हम दो समुदायों की पहचान कर रहे हैं, हम लोगों की भी पहचान कर रहे हैं. पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभी स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है. कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई.

गिरिडीह के उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. हमें मिली जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी. घटना का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Giridih Clash, Clash Between Two Groups
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com