विज्ञापन
This Article is From May 20, 2025

झारखंड के बोकारो में वज्रपात और डूबने की घटनाओं में सात लोगों की मौत

बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि महुआटांड़ थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

झारखंड के बोकारो में वज्रपात और डूबने की घटनाओं में सात लोगों की मौत
बोकारो (झारखंड):

झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने और डूबने की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के दो इलाकों में पांच लोग डूब गए, जबकि दो अन्य की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई.

स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि चंदनकियारी क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक तालाब में नहाते समय एक महिला और उसकी दो बेटियों सहित एक परिवार के चार सदस्य डूब गए.

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना बरमसिया गांव में हुई, जहां एक लड़का गांव के तालाब में डूब गया.

इस बीच, बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि महुआटांड़ थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lightning In Bokaro, Lightning In Jharkhand, Seven People Died In Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com