विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2016

रांची : डॉक्टर का दावा आत्महत्या करने वाले परिवार के पांचों सदस्यों को बहू से मिल रही थी धमकी

रांची : डॉक्टर का दावा आत्महत्या करने वाले परिवार के पांचों सदस्यों को बहू से मिल रही थी धमकी
9 अक्टूबर को रांची में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली
  • 9 अक्टूबर को रांची में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या की
  • छठे सदस्य डॉ सरकार ने बताया कि परिवार अवसाद में था
  • उनका दावा है कि परिवार को बहू और एक एनजीओ से धमकी मिल रही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को अपनी बहू और एक एनजीओ की धमकी से परेशान होकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली. इस बारे में खुलासा परिवार के गंभीर रूप से घायल मुखिया डॉ. सुकांतो सरकार ने किया जिन्होंने बताया कि सभी परिजनों ने आत्महत्या की जबकि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि हालत सुधरने के बाद मारे गये लोगों के परिवार के मुखिया डॉ सरकार ने पुलिस को बयान दिया लेकिन अभी भी पुलिस को मृतकों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है.

डॉ सरकार के दिए गये बयान के मुताबिक उन्होंने स्वीकार किया है कि नोएडा में परिवार से अलग रहने वाली अपनी बहू मधुमिता और एक एनजीओ से लगातार मिल रही धमकियों के चलते पूरा परिवार लंबे समय से सदमे में था. सभी परिजन डिप्रेशन के शिकार हो गये थे और इससे छुटकारा चाहते थे. सरकार ने बताया कि मधुमिता की धमकियों से परेशान होकर सभी परिजनों ने पहले नोएडा में ही अपना जीवन खत्म कर लेने का फैसला किया लेकिन फिर उन्होंने सभी को समझाया कि रांची चल कर पूरे मामले पर ठंडे दिमाग से विचार करेंगे फिर कोई फैसला लेंगे.

सरकार ने बताया कि डिप्रेशन के चलते उनका परिवार हमेशा अपने पास नींद के लिए एक दवा का इंजेक्शन साथ रखता था, घटना वाली रात को दस से ग्यारह के बीच पहले उनकी पत्नी, बेटे और भतीजे की पत्नी ने नींद की दवा की सुई का ओवर डोज़ लिया और उनकी पत्नी ने पोती और भतीजे की पत्नी ने अपनी छोटी बेटी को सुई लगायी जिससे थोड़ी देर बाद सभी बेहोश हो गए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, रांची, अवसाद, आत्महत्या, डिप्रेशन, Jharkhand, Ranchi, Depression
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com