विज्ञापन

बोकारो में 'हीट स्ट्रोक' का खतरा, सुबह 9 बजे से ही बरस रही आग, सदर अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार

Jharkhand News: बोकारो में 42 डिग्री तापमान और सुबह 9 बजे से लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. सदर अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं. पढ़िए रिपु सूदन पाठक की ये रिपोर्ट.

बोकारो में 'हीट स्ट्रोक' का खतरा, सुबह 9 बजे से ही बरस रही आग, सदर अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार
Sadar Hospital Bokaro
NDTV

 Bokaro Heatwave News: झारखंड में मौसम का मिजाज अब जानलेवा होने लगा है. पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही बोकारो में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का कहर जारी है. बदलती परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 'हाई अलर्ट' मोड पर है. अचानक बढ़ते तापमान ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते फुल प्रूफ तैयारी के साथ काम किया जा रहा है. हालात ऐसे है कि अब लू का असर सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जाता है, जो शाम 4 बजे तक बना रहता है.

सदर अस्पताल में 20 बेड सुरक्षित, डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैनात

गर्मी से बिगड़ते हालात को देखते हुए बोकारो सदर अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल में 20 बेड का एक विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है. अस्पताल में ठंडे पानी, जीवन रक्षक दवाओं और ओआरएस (ORS) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. इसके अलावा, पैरामेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है.

 बचाव ही एकमात्र उपाय 

बोकारो के सिविल सर्जन की माने तो लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.बोकारो के सिविल सर्जन यह भी कहते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है. जागरूकता और सावधानी ही इस गर्मी और संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है
 

गर्मी के बीच कोविड की दस्तक ने बढ़ाई चिंता

एक तरफ जहां लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बोकारो में कोविड-19 के मामलों में भी मामूली इजाफा दर्ज किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमितों की संख्या 15 से बढ़कर अब 20 तक पहुंच गई है. विभाग का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन गर्मी और संक्रमण के इस दोहरे खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतनी अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया 26 जिलों में बारिश- ओलो का अलर्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bokaro News, Bokaro Heatwave, Jharkhand Weather Update, Bokaro Civil Surgeon, Heatstroke Ward
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com