विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

झारखंड : CM हेमंत सोरेन को मिली जान से मारने की धमकी, CID ने शुरू की जांच

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जान से मारने की धमकी मिली है.

झारखंड : CM हेमंत सोरेन को मिली जान से मारने की धमकी, CID ने शुरू की जांच
CM हेमंत सोरेन को ईमेल के जरिए धमकी मिली है. (फाइल फोटो)
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन
  • CM को मिली जान से मारने की धमकी
  • ईमेल के जरिए दी गई धमकी
रांची:

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने सीएम को दो अलग-अलग मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं. धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने रांची साइबर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं.

मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाने के पुलिस अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं. वहीं CID ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों मामले को अपने हाथ में ले लिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है. धमकी मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही सीएम अगर कहीं भी बाहर जाते हैं तो उनको सुरक्षा घेरे में रखने का निर्देश दिया गया है.

VIDEO: झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले- लॉकडाउन होते ही बनाए 2 कंट्रोल रूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, CM Hemant Soren, Hemant Soren Death Threat, Jharkhand Cid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com