फाइल फोटो
नई दिल्ली:
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में सोमवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर फायरिंग की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर जा रहे सेना के एक काफिले पर काजीगुंड में गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: बडगाम में 4 और सोपोर में एक आतंकी ढेर
सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाने के बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया तथा एक अन्य सैनिक घायल हो गया.
VIDEO : बांदीपुरा में छह आतंकी ढेर
मुठभेड़ के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया. जम्मू क्षेत्र में बनिहाल और कश्मीर घाटी के बीच रेल सेवा भी बाधित हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं