विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के गश्ती पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने काजीगंड इलाके में गश्त लगा रहे सेना के एक दल पर हमला कर दिया.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के गश्ती पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल
फाइल फोटो
श्रीनगर:

दक्षिण कश्मीर  के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने सोमवार को सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने काजीगंड इलाके में गश्त लगा रहे सेना के एक दल पर हमला कर दिया. तलाशी अभियान चलाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है.


जम्मू-कश्मीर: बडगाम में 4 और सोपोर में एक आतंकी ढ़ेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि इस साल सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण संघर्ष चला है जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षाबलों की ओर से वार्निंग भी जारी की गई है कि या तो सरेंडर कर दो या फिर मरने के लिए तैयार रहो.

वीडियो : पकड़ा गया आतंकी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com