विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आज एक लश्कर- ए- तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया.

बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
प्रतीकात्मक फोटो
  • बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
  • सुरक्षा बलों ने लश्कर- ए- तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया
  • आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी
श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आज एक लश्कर- ए- तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिज़ल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और रात में खोज अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला ही रहे थे कि एक आतंकवादी घर से भागने की कोशिश में बाहर निकलकर सुरक्षा कर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर एक आतंकी को ढेर कर दिया. उन्होंने बताया कि मृत आतंकी की पहचान शहफात हुसैन वानी के तौर पर हुई है. वह उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के वगूरा इलाके का रहने वाला था. अधिकारी ने बताया कि वानी अप्रैल2017 से लश्कर के साथ जुड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोलाबारूद, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि जब आतंकवादी बच निकलने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा था तब गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई. उसके जांघ में गोली लगी है. 

VIDEO: सीआरपीएफ कैंप पर हमले में शामिल तीसरा आतंकी मारा गया
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Killled, Encounter In Badgam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com