जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बडगाम जिले के हपतनार इलाके में तलाश अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. वहीं एएनआई के मुताबिक दो आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है.
Jammu & Kashmir: Encounter underway between terrorists and security forces in Zinpanchal, Chari Sharief in Budgam district; 2 terrorists have been neutralised (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tWYNk0AfwS
— ANI (@ANI) January 21, 2019
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं