विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध, मीरवाइज उमर नजरबंद

प्रशासन ने घाटी में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शनों को रोकने के लिए बुधवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए.

श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध, मीरवाइज उमर नजरबंद
फाइल फोटो
  • श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध
  • मीरवाइज उमर को नजरबंद किया गया
  • बारामूला और जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर: प्रशासन ने घाटी में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शनों को रोकने के लिए बुधवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए. सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मोहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में ज्वाइंट रिजेस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने आतंकवाद रोधी अभियानों में नागरिकों के मारे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है. प्रशासन ने मीरवाइज उमर को नजरबंद रखा है.

यह भी पढ़ें:  जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद किया गया, देखें PHOTOS

मीरवाइज ने ट्वीट कर कहा, "फिर से नजरबंद कर दिया जबकि हमारी युवा महिलाओं सहित कश्मीरियों की नृशंस हत्या हो रही है." गिलानी भी नजरबंद हैं. पुलिस का कहना है कि खानयार, रैनवाड़ी, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफा कडल में प्रतिबंध लगाए गए हैं.

VIDEO: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
उन्होंने बताया, "मैसूमा और क्रालखड में आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं." पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबस (सीआरपीएफ) के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है. उत्तर कश्मीर के बारामूला और जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com