जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू जिला कमांडर मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चकोरा इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. प्रवक्ता ने बताया, 'इसके बाद, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. मारे गए आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी इरफान अहमद शेख के रूप में की गई है.'
प्रवक्ता ने बताया कि शेख एलईटी से संबद्ध था और पुलवामा में संगठन के जिला कमांडर के रूप में जाना जाता था. आतंकी अपराधों में उसकी सहभागिता के कारण पुलिस को उसकी तलाश थी. प्रवक्ता ने बताया कि इरफान शेख का एक लंबा आपराधिक इतिहास था, जिसमें उसके खिलाफ कई आतंकी मामले दर्ज थे. ग्रेनेड हमलों सहित इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमलों और साजिश में वह संलिप्त था.
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं