कैमरे में कैद पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर
श्रीनगर:
पाकिस्तान का एक हेलीकाप्टर आज जम्मू कश्मीर में पुंछ के निकट पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में नियंत्रण रेखा के 300 मीटर अंदर तक चला आया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी तरफ से किसी तरह की फायरिंग या कोई अन्य हमलावर कार्रवाई नहीं हुई.
दोनो पक्षों द्वारा स्वीकार्य नियमों के अनुसार घूमने वाले पंखों वाले विमान नियंत्रण रेखा के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं आने चाहिएं. इसी तरह फिक्स पंखों वाले विमान इसके दस किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने चाहिएं.
यह भी पढ़ें - भारत को ताकत दिखाने के लिए किए सैन्याभ्यास में पाक ने शामिल किए चीनी लड़ाकू चॉपर
सूत्रों ने कहा कि हेलीकाप्टर बाद में वापस चला गया। सूत्रों ने इसके साथ ही कहा कि यह हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं है. लेकिन दोनो देशों के बीच जो सहमति है उसका उल्लंघन है. उन्होंने संकेत दिया कि इस बारे में पाकिस्तानी पक्ष से बात की जाएगी.
VIDEO: गिलगित में पाक एयरफोर्स का चॉपर गिरा, सात की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं