विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2019

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान करते हैं शांति की बात, सीमा पर उनकी सेना की ओर जारी है लगातार फायरिंग, एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने यह संघर्ष विराम उल्लंघन किया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान करते हैं शांति की बात, सीमा पर उनकी सेना की ओर जारी है लगातार फायरिंग, एक नागरिक घायल
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया.  अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी के कमलकोट इलाके में गुरुवार शाम भारतीय चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने यह संघर्ष विराम उल्लंघन किया है. पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है. ध्यान देने वाली बात इसमें यह है कि जहां पाकिस्तान की संसद में इमरान खान शांति की बात कहकर भारतीय पायलट अभिनंदन को वापस करने का ऐलान किया है वहीं दूसरी ओर उनकी सेना सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन कर रही है. इससे पाकिस्तान के दोहरे रवैये का पता चलता है.  

नेशनल हेराल्ड, प्रियंका गांधी और अयोध्या, 26 फरवरी को वायुसेना के ऑपरेशन के बाद से ऐसी 5 खबरें जिन पर नहीं गया ध्यान

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में देर रात आंतकवादियों के साथ शुरू हुई गोलीबारी तड़के सुबह तक जारी रही. कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था.जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं तो वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. 

एयर स्ट्राइक पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल: देश जानना चाहता है कि आतंकी कैंप पर हमले में कितने मरे?

गौरतलब है कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों के एक जत्थे ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया और वापस आ गए थे. इसके बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया. 27 फरवरी को पाकिस्तान के फाइटर प्लेन  ने भी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की. लेकिन इंडियन एयरफोर्स ने उनको खदेड़ दिया और पाकिस्तान को एफ-16 विमान को मार गिराया. हालांकि इस ऑपरेशन में भारत का मिग विमान पाकिस्तान की सीमा के पास दुर्घटनग्रस्त हो गया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया.

उम्मीद है भारत और पाक के बीच तनाव खत्म होगा: डोनाल्ड ट्रंप​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violation In J&k
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com