- पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है
- सीमावर्ती गांवों को बनाया निशाना
- भारतीय सेना ने दिया जवाब
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले (Poonch) में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और बिना किसी उकसावे के सीमावर्ती गांवों एवं चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलियां चलायीं एवं गोलाबारी की. इस दौरान एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए. सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना (Indain Army) ने इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम सूचना मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही.
उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने शाम करीब पौने चार बजे डेगवान सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटों हथियारों से गोलियां चला कर एवं गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया.''प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की चपेट में आए सैनिक देगवार सेक्टर में एक अग्रिम चौकी में तैनात थे.
अंतिम खबर मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम चौकियों के साथ ही असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. अधिकारी ने कहा कि हालांकि किसी आम नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं