हुर्रियत कांग्रेस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक (फाइल फोटो)
श्रीनगर:
पुलिस ने आज एक प्रस्तावित संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडियाकर्मियों को हुर्रियत कांग्रेस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के घर में घुसने नहीं दिया.
यहां के निगीन इलाके में स्थित मीरवाइज के घर के बाहर पुलिसकर्मियों का एक दल तैनात किया गया था और गली के दोनों तरफ कंटीले तारों के बाड़ लगाए गए थे.
ये भी पढ़ें...
यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर किया कश्मीर दौरा
पुलिस ने संवाददाताओं से कहा कि चूंकि मीरवाइज नजरबंद हैं, उनसे कोई नहीं मिल सकता.
हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा, 'मीरवाइज अपराह्न् तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे. उन्हें प्रेस को संबोधित करने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा बलों का भारी दस्ता तैनात किया'. मीरवाइज की अब सोशल मीडिया के जरिये संवाददाताओं को संबोधित करने की योजना है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं