विज्ञापन

कश्मीर के गुलमर्ग में 6 होटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घूमने जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

गुलमर्ग के तंगमर्ग इलाके में प्रशासन ने होटलों के विरुद्ध अभियान छेड़ा है जिसमें सख्त कार्रवाई की गई है. बारामुला से वारिस फयाज़ की रिपोर्ट.

कश्मीर के गुलमर्ग में 6 होटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घूमने जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर
गुलमर्ग में पिछले कुछ वर्षों में लगातार ऐसी कार्रवाई की जा रही है
  • गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर गुलमर्ग में अवैध निर्माण के कारण छह होटलों को प्रशासन ने सील किया है
  • यह कार्रवाई तंगमर्ग इलाके में हुई जो पर्यावरण के हिसाब से संवेदनशील क्षेत्र है.
  • सील किए गए होटलों ने बिना अनुमति और स्वीकृत योजना के विस्तार किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Kashmir News: गर्मियों की छुट्टियों का समय नजदीक है और बहुत सारे लोग कश्मीर की ठंडी वादियों में घूमने की योजना बना रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग भी एक बहुत लोकप्रिय पर्यटक स्थल है और हर साल दूर-दूर से लोग गर्मियों से बचने और यहां की ठंडक का मजा लेने के लिए यहां की सैर करने आते हैं. इसी बीच गुलमर्ग में कई होटलों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई होने की खबर आई है. गुलमर्ग में स्थानीय प्रशासन ने छह होटलों को सील कर दिया है.

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के तंगमर्ग इलाके में की गई है. वहां अधिकारियों ने अवैध निर्माण की वजह से छह होटलों को सील कर दिया है. प्रशासन ने यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के तहत किया है जिसे और तेज कर दिया गया है.

कार्रवाई की वजह

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के बाद की है. यह कार्रवाई पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.

अधिकारियों ने बताया कि जिन होटलों को सील किया गया उन्होंने विस्तार किया था लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की थी और स्वीकृत योजना का उल्लंघन करते हुए निर्माण किया था.

एक अधिकारी ने बताया कि तंगमर्ग के तहसीलदार के नेतृत्व में और स्थानीय पुलिस की सहायता से प्रवर्तन टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने के बाद उन्हें सील किया गया.

सील करने से पहले अधिकारियों ने जांच की

सील करने से पहले अधिकारियों ने जांच की
Photo Credit: NDTV

अन्य क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान

गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तारिक हुसैन नाइक ने कहा कि अनियोजित और अवैध निर्माण को रोकने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे. सीईओ ने कहा, "अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लोगों को स्वीकृत नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे."

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्माण गतिविधियों को विनियमित करना और गुलमर्ग पर्यटन क्षेत्र की नाजुक पारिस्थिति की की रक्षा करना है, जिस पर अनियोजित विकास के कारण लगातार दबाव बढ़ रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गुलमर्ग में 21 से अधिक अवैध ढांचों की पहचान की गई है. इनमें से 20 को सील कर दिया गया है, जबकि एक को ध्वस्त कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-: जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com