गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर गुलमर्ग में अवैध निर्माण के कारण छह होटलों को प्रशासन ने सील किया है यह कार्रवाई तंगमर्ग इलाके में हुई जो पर्यावरण के हिसाब से संवेदनशील क्षेत्र है. सील किए गए होटलों ने बिना अनुमति और स्वीकृत योजना के विस्तार किया था.