- जम्मू-कश्मीर के रामनगर-उधमपुर हाईवे पर कानोटे गांव में यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से नीचे गिर गई.
- दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है.
- घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना है.
Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर यात्रियों से भरी बस एक पहाड़ी से गिर गई. जानकारी के मुताबिक, रामनगर-उधमपुर हाईवे पर स्थित कानोटे गांव में यह दुर्घटना हुई. इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक एक्स पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी और बताया कि मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के रामनगर से उधमपुर जा रही बस सोमवार सुबह कानोटा गांव में एक पहाड़ी से नीचे जा गिरी. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
जितेंद्र सिंह ने जिला कलेक्टर से की बात
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इस दुर्घटना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैंने उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की है. मुझे कानोटे गांव में रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी.
Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur .
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) April 20, 2026
The rescue operation has been immediately undertaken. Heavy casualties…
ये भी पढ़ें: तिरंगे जैसा था रिबन, CM उमर अब्दुल्ला ने फीता काटने से ही कर दिया इनकार, VIDEO वायरल
मौके पर शुरू किया बचाव अभियान
अपनी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मौके पर बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है. काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है.
उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय प्रशासन के साथ ही राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ता टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं