(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू:
जम्मू- कश्मीर के अधिकारियों ने राज्य में ऊंचाई पर स्थित विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन चेतावनी जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है. आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान( एसएएसई) से प्राप्त सूचना के अनुसार, ऊंचाई वाले विभिन्न स्थानों पर कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है. ’ उन्होंने कहा कि चेतावनी अगले 24 घंटों के लिए बारामुला, गुलमर्ग, फुरकियान- जेड गली, कुपवाड़ा, चौकीबल- तंगधार, कुलगाम, बडगाम, बांदीपोरा, गंदेरबल, कश्मीर के गुरेज के अलावा श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जारी की गयी है.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवानों की मौत
प्रवक्ता ने कहा, चेतावनी लद्दाख क्षेत्र के करगिल और लेह, जम्मू क्षेत्र के पुंछ, राजौरी, रिआसी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ा और उधमपुर के लिए भी जारी की गयी है. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है.
VIDEO : जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं