विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2020

जम्मू में भू-माफिया ने हड़पी करोड़ों की सरकारी जमीन, 2 भाइयों समेत 5 गिरफ्तार

जम्मू में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर जमीन हथियाने के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद इस संबंध में मुहिम चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो भाई भी शामिल हैं.

जम्मू में भू-माफिया ने हड़पी करोड़ों की सरकारी जमीन, 2 भाइयों समेत 5 गिरफ्तार
जम्मू में भू-माफियाओं पर पुलिस ने नकेल कसी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • जम्मू में भू-माफियाओं पर कसी नकेल
  • पुलिस ने पांच आरोपियों को किया अरेस्ट
  • गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो भाई
श्रीनगर:

जम्मू में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर जमीन हथियाने के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद इस संबंध में मुहिम चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो भाई भी शामिल हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान नगरोटा के राजस्व ब्योरा कक्ष से आधिकारिक दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

उन्होंने बताया कि यह मामला नगरोटा के जगती इलाके में भू-माफियों के साठगांठ से आपराधिक साजिश रचकर राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन स्थानीय लोगों को हस्तांतरित करने से संबंधित है. अधिकारी ने बताया कि मुहिम के तहत गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की पहचान विश्वनाथ, उसके भाई सुभाष चंदर, सामंत सिंह, आंचल सिंह और बृजदेव सिंह के तौर पर हुई है.

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह बोले- 2020 में अब तक 12 सफल ऑपरेशन में मारे गए 25 आतंकी

सभी आरोपियों के निजी वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में और अधिक गिरफ्तारियां और जब्ती होने तथा जांच के दौरान कई नामों के उजागर होने की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां जम्मू के अलग-अलग हिस्सों से हुई हैं. जम्मू उपायुक्त द्वारा अवैध जमीन हस्तांतरण को रद्द किए जाने के बाद नगरोटा पुलिस थाने में हाल में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसी मामले में ये सभी वांछित थे.

VIDEO: किस वजह से उमर अब्दुल्ला पर PSA लगाया गया?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Land Mafia, Jammu Police, Jammu News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com