विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद और दो आतंकी ढेर

आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर हमला करने क बाद इस सप्ताह क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद और दो आतंकी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा के जंगल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. वहीं सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि आतंकी अभी भी जंगल में छुपे हैं और ऑपरेशऩ जारी है. 

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया , ‘उत्तर कश्मीर में बांदीपुरा जिले के पनार वन्य क्षेत्र में चल रहे अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है.’ उन्होंने बताया कि अभियान में एक जवान भी शहीद हो गया.

आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर हमला करने क बाद इस सप्ताह क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

VIDEO: जम्मू कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com