विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

जम्मू : सेना के गोताखोरों ने कार दुर्घटना में मारे गए छात्र का शव नदी से निकाला

राजौरी जिले में नारइन के पास तीन दिन पहले एक कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी थी

जम्मू : सेना के गोताखोरों ने कार दुर्घटना में मारे गए छात्र का शव नदी से निकाला
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बीटेक के छात्र वकार अहमद मुगल का शव गोताखोरों ने निकाल लिया
  • कार हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हुई
  • मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: पुलिस ने आज यहां एक 22 वर्षीय छात्र का शव नदी से बाहर निकाला. राजौरी जिले में नारइन के पास तीन दिन पहले एक कार के सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरने वाली घटना में इस छात्र के अलावा सात अन्य लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि छात्र का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ.

पुलिस ने बताया कि इस छात्र का शव मिलने के साथ ही इस दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस कार में सवार बीटेक के छात्र वकार अहमद मुगल का शव कल सैन्य गोताखोरों ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर नदी के भीतर से निकाला.” उन्होंने बताया कि यह छात्र जम्मू में कार में सवार हुआ था और ईद के मौके पर राजौरी में अपने घर लौट रहा था.

VIDEO : रेस कर रहे युवक की मौत

छात्र के बहनोई और राजौरी के उपायुक्त के निजी सहायक 41 वर्षीय महमूद अहमद, उनकी पत्नी जमीला बेगम (38) और उनके बच्चों- रेहान (11), अलीशा (9) और हुस्नेन (7), उनके भाई अब्दुल अजीज (32) और उनकी बहन अख्तर बेगम (25) की सोमवार को हुए इस हादसे में मौत हो गई थी.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com