विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

जम्मू-कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के पुलिस गार्ड की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक नेता के पुलिस सुरक्षाकर्मी की आतंकवादियों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के पुलिस गार्ड की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जम्मू-कश्मीर:

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक नेता के पुलिस सुरक्षाकर्मी की आतंकवादियों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने कहा है कि घटना अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र के हिल्लर गांव में अपरान्ह को उस वक्त हुई, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता सैयद तौकीर अहमद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी रियाज अहमद उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद घर ले जा रहे थे. सूत्र ने कहा, "हमले में कांस्टेबल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है.  

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना के काफिले पर आतंकी हमले में जख्मी हुए 2 जवान शहीद

आपको बता दें कि बीते महीने ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक पुलिस स्टेशन पर भी आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था, जो स्टेशन के बाहर जाकर फटा. हमले में तीन नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं, कई की हालत गंभीर है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. बता दें कि एक दिन पहले ही पुलवामा के अरिहल गांव में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें दो जवान शहीद हो गए थे. हमले में आतंकियों ने IED का इस्तेमाल किया था. 

VIDEO:पुलवामा आतंकी हमले में कार का इंतजाम करने वाला आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantnag, National Conference, Syed Tauqeer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com