विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

उमर अब्दुल्ला बोले - जम्मू एवं कश्मीर पर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुरक्षा बलों पर भी लागू होता है

कहा कि कश्मीर मुद्दा गालियों और गोलियों से हल नहीं हो सकता. मुझे उम्मीद है कि यह आतंकवादी और सुरक्षा बल दोनों पक्षों के लिए है.'

उमर अब्दुल्ला बोले - जम्मू एवं कश्मीर पर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुरक्षा बलों पर भी लागू होता है
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
  • पीएम : कश्मीर मुद्दा गालियों और गोलियों से हल नहीं हो सकता
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है
  • ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर: लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिये अपने भाषण में कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि कश्मीर मुद्दा गालियों और गोलियों से हल नहीं हो सकता, इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री का यह कथन कि कश्मीर की समस्या 'गाली' और 'गोली' से हल नहीं हो सकती, सुरक्षा बलों पर पर भी लागू होता है. जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'वास्तव में उन्होंने (मोदी) कहा कि कश्मीर मुद्दा गालियों और गोलियों से हल नहीं हो सकता. मुझे उम्मीद है कि यह आतंकवादी और सुरक्षा बल दोनों पक्षों के लिए है.'

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए अपने भाषण में कहा था कि कश्मीर समस्या का समाधान गोली से या गाली से नहीं हो सकता है.
VIDEO : कश्मीर पर चर्चा


पढ़ें: 'गांधी' से 'लगान' तक... 70 साल की आजादी के संघर्ष को दिखाती हैं ये जबरदस्‍त 7 फिल्‍में

VIDEO: लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन​
 
इन पर मुद्दो पर भी पीएम ने की चर्चा 
न्‍यू इंडिया का नारा
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने न्‍यू इंडिया का नारा देते हुए कहा कि न्‍यू इंडिया का संकल्‍प लेकर हमको आगे बढ़ना है. पांच साल के लिए 'न्यू इंडिया' का संकल्प लें, 2022 तक शक्तिशाली और समृद्ध 'न्यू इंडिया' बनाएंगे. राष्‍ट्रवाद और राष्‍ट्रभक्ति से किया गया काम अच्‍छा परिणाम देता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com