विज्ञापन
This Article is From May 18, 2018

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद, बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़

आरएसपुरा के एसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि गोलाबारी जारी है और प्रशासन की ओर से स्थानीय नागरिकों की मदद की जा रही है.  

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद, बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
  • बीएसफ का जवान शहीद
  • झारखंड का रहने वाला है शहीद जवान
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें बीएसएफ का जवान शहीद गया. शहीद हुये जवान का नाम सीताराम उपाध्याय था जो कि झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला था. उसके परिवार में पत्नी, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है. वहीं आज सुबह आरएसपुरा सेक्टर में भी पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग की और मोर्टार दागे जिसमें दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं. आरएसपुरा के एसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि गोलाबारी जारी है और प्रशासन की ओर से स्थानीय नागरिकों की मदद की जा रही है.  पाकिस्तान की ओर से की गई इस हरकत का बीएसएफ की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया. 

कारगिल युद्ध से पाक सेना को पीछे हटाने के लिए शरीफ जिम्मेदार, भारत ने बनाया था दबाव : परवेज मुुशर्रफ

गौरतलब है कि 16 और 17 मई को हीरानगर में भी सीमा पार से फायरिंग की गई जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गये थे. 

वीडियो : आतंकी साजिश बेनकाब

बांदीपुरा में मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में देर रात आतंकवादियों ने 13 राष्ट्रीय राइफल की गश्ती दल पर हमला कर दिया. जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन अभी तक किसी भी आतंकी के मिलने की खबर नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorists Attacked On Army Conway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com