जयपुर पुलिस ने चलाया रक्षाबंधन अभियान.
जयपुर:
जयपुर पुलिस महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. इस संदेश को फैलाने के जयपुर पुलिस ने शहर में रक्षाबंधन अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने महिला विद्यालयों में जाकर राखी बंधवाई और रक्षा का वचन भी दिया. पुलिस ने छात्राओं को वाट्सऐप नंबर, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल ए़ड्रेस भी दिए ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चे पुलिस से संपर्क कर सकें.
जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने कहा, "हम लोग कोशिश करेंगे कि जैसे एक भाई अपनी बहन के रक्षा करता है, उसी तरह जयपुर पुलिस सभी बहनों की रक्षा करेगी. पुलिस उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी."
रक्षा बंधन पर इस अभियान का एक और उद्देश्य यह था कि जनता और पुलिस के बीच नजदीकी बढ़े और पुलिस की एक संवेदनशील छवि लोगों के सामने बने. राजस्थान के सन्दर्भ में ऐसे मुहिम काफी मायने रखते हैं खासकर इसलिए क्योंकि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान तीसरे नंबर पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जयपुर पुलिस, रक्षाबंधन, महिला सुरक्षा, Jaipur Police, Raksha Bandhan, Women Safety, राजस्थान, Rajasthan