प्रतीकात्मक तस्वीर
- सरकारी गौशाला में दो दिन में 90 गायों की मौत की खबर
- हिंगोनिया गौशाला में 8000 से ज्यादा गायें हैं
- राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट मांगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:
जयपुर से बाहर हिंगोनिया गौ शाला में पिछले 2 दिन में 90 गायों की मौत और पिछले 2 हफ़्तों में 500 से ज़्यादा गाय के मरने की खबर पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. हिंगोनिया गौ शाला में 8000 से ज़्यादा गायें है और यहां का सालाना बजट 20 करोड़ रुपये है. लेकिन पिछले २ हफ्ते से यहां कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद गायों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया है. मिट्टी और कीचड़ इक्कट्ठा होने और गोबर साफ़ नहीं होने की वजह से वहां गंदगी इकट्ठा हो गयी है. कई गायें दल दल में फंस कर मर गई हैं.
भूख से मरी गायें
डॉक्टरों का कहना है की कई गायें तो बीमारी से और कई गायें भूख से भी मर गयी हैं. सरकार का दावा है की यहां कोई लापरवाही नहीं हुई बल्कि पिछले हफ्ते आवारा गायों को यहां पकड़ के लाया गया इसलिए यह मौतें हुईं हैं. राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अफसर को सौंप दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं