विराट कोहली ने क्रिस गेल को दी बधाई, जानिए उन्होंने क्या कहा और गेल ने क्या रखा है बेटी का नाम

विराट कोहली ने क्रिस गेल को दी बधाई, जानिए उन्होंने क्या कहा और गेल ने क्या रखा है बेटी का नाम

क्रिस गेल और विराट कोहली (फाइल फोटो)

क्रिस गेल इन दिनों जमैका में अपनी बेटी के जन्म की खुशियां बांट रहे हैं। इस बीच उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली, जो गेल की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी कैप्टन हैं, ने गेल को बधाई संदेश दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कोहली को धोनी की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से मैच खेलना है, जिसमें गेल नहीं होंगे। नीचे पढ़िए गेल ने क्या रखा है बेटी का नाम-

विराट ने गेल और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के लिए ट्विटर पर लिखा, '@henrygayle और नताशा आपको बधाई। आपकी खूबसूरत परी 'ब्लश' जब मुझे 'विराट अंकल' कहेगी, तो मुझे गर्व होगा।'
 


ओल्ड एज होम भी गए कोहली
पुणे पहुंचे विराट कोहली गुरुवार को एक ओल्ड एज होम भी गए। इस बीच पुणे सुपर जायंट्स के ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और इरफान पठान ने भी पुणे के एक हॉस्पिटल में जाकर बच्चों से मुलाकात की।

बेटी का नाम रखा 'ब्लश'!
मीडिया रिपोर्ट्स और गेल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यकीन करें तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम ब्लश रखा है। विराट ने भी अपने ट्वीट में उसे इसी नाम से संबोधित किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गेल ने लिखा, 'हम दो घंटे पहले इस दुनिया में आई अपनी खूबसूरत बेटी 'ब्लश' का स्वागत करते हैं, ईश्वर का शुक्रिया।'
 


लिव-इन रिलेशन में हैं गेल
आईपीएल स्टार और वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल लीग से छुट्टी लेकर जमैका लौट गए हैं और वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से टूर्नामेंट के दो मैच नहीं खेल पाएंगे। दरअसल वह एक बेटी के पिता बन गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है और वह नताशा बैरिज के साथ लिव-इन में हैं।