आईपीएल 9 में विराट का धमाका, एक सीज़न में 3 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी

आईपीएल 9 में विराट का धमाका, एक सीज़न में 3 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

आईपीएल 9 में गुजरात लायंस के खिलाफ विराट कोहली ने शतक बनाया। कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद पर 198.1 के स्ट्राइक रेट से 109 रन की पारी खेली। इस दौरान कोहली ने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल के एक सीज़न में 3 शतक बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी बने।

कोहली ने अब तक खेले 11 मैचों में 75.22 के औसत और 148.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 677 रन बनाए हैं। विराट ने 3 शतक और 4 अर्द्धशतक बनाए हैं। विराट ने इस सीज़न में अपना पहला शतक गुजरात लायंस के खिलाफ 24 अप्रैल को बनाया था। विराट ने नाबाद 100 रन (63 गेंद) बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का लगाया था। दूसरा शतक विराट ने पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ 7 मई को लगाया। 58 गेंद पर बनाए 108 नाबाद रन में विराट ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। गुजरात के खिलाफ शनिवार को विराट ने 109 रन बनाए।

इससे पहले क्रिस गेल ने 2011 सीज़न में दो शतक बनाए थे। गेल इस सीज़न फ़्लॉप रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com