सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निवीर योजना (Agniveer scheme) के बाद हिमाचल पहला ऐसा राज्य है, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सेना में भर्ती (Army Recruitment) के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चुनाव में अग्निवीर योजना एक मुद्दा है. इसके बारे में सौरभ शुक्ला ने युवाओं से बात की. यहां के युवाओं ने कहा कि हम केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना से नाराज हैं इसलिए हम बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे. हालांकि बीजेपी अपने बचाव में हमेशा कहती है कि उसकी नोटबंदी , जीएसटी जैसी योजनाएं सफल रहीं हैं, तभी लोग उनको वोट देकर राज्यों में भी जिता रहे हैं.
अब सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निवीर योजना के बाद हिमाचल पहला ऐसा राज्य है, जहां चुनाव होने जा रहे हैं. युवाओं ने कहा कि बीजेपी सरकार में पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे बच्चे ओवर एज हो रहे हैं. उनके लिए कुछ नहीं होता. किसी की कहीं सुनवाई नहीं होती. एक युवा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल के एग्जाम में उनका चयन हो गया था, लेकिन बाद में भर्ती ही कैंसिल हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने खेला अग्निवीर योजना का कार्ड
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को चुनावी मुद्दा बना दिया है. प्रियंका गांधी ने हिमाचल में कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो वो अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार इस योजना के जरिए जानबूझकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.
रोज 20 किलोमीटर तक दौड़ते हैं
सौरभ शर्मा नाम के एक युवक ने कहा कि हम लोग 20 किलोमीटर रोज इसलिए नहीं दौड़ते हैं कि सेना में जाकर 4 साल सेवा करें. हमारी इच्छा सेना में लॉन्ग टाइम काम करने की है, पार्ट टाइम में नहीं. इस बार अग्निवार योजना को लेकर हम सरकार को बदलने की सोच रहे हैं. यह योजना हमारे लिए ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें :
- तेलंगाना उपचुनाव में मुकाबला BJP-TRS के बीच था, लेकिन कांग्रेस की हुई हार
- देव दीवाली 2022 : वाराणसी में शानदार सजावट, दीपों की रोशनी से आज जगमगाएंगे घाट
- गोपालगंज में बीजेपी की जीत और RJD की हार के पीछे असदुद्दीन ओवैसी का 'बदला'
अंधेरी ईस्ट चुनाव में ऋतुजा लटके ने मारी बाजी, पति के कामों को दिया जीत का श्रेय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं