विज्ञापन

गाय का दूध पीकर सड़कों पर छोड़ देते हैं लोग, नुकसान पर देते हैं मुझे गाली: सीएम योगी आदित्यनाथ

गाय का दूध पीकर सड़कों पर छोड़ देते हैं लोग, नुकसान पर देते हैं मुझे गाली: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कानपुर में 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए कहा क‍ि लोग गाय का दूध पियेंगे और सड़कों पर छोड़ देंगे और जब वह फसल नुकसान करेंगी तो गाली मुझे देंगे. 

यूपी में हमारा संकल्प है, हमारा संस्कार भी है कि गौ हमारी माता है, जन्म जन्मांतर का नाता है. सीएम योगी ने कहा, गौमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे. इसी संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं. 

सीएम ने आगे कहा, याद रखना मोदी जी जो बात कहते हैं वह एक बहुत दूरदृष्टि की होती है.  उन्होंने जब इथेनॉल की बात की,बायो कंपोस्ट की बात की,कंप्रेस्ड बायोगैस की बात की और जब सीएनजी की बात की, उन्होंने कहा ईंधन का स्रोत तो हमारा अन्नदाता किसान है, हमारी गौमाता है, हम वहां से सीएनजी बनाएं, अन्नदाता किसान अपने खेत की पराली को जलाए ना, उससे सीएनजी और इथेनॉल बनाने में योगदान दें, कंप्रेस्ड बायोगैस बनाएं, भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दें. 

उन्‍होंने कहा, ''काम शुरू हुआ, आप देखो कितना बड़ा संबल बना यही, जब वैश्विक ऊर्जा संकट आया दुनिया तबाह थी, भारत तन करके खड़ा था, भारत उसका सामना कर रहा था.'' 

भारत के अंदर महंगाई बढ़ी नहीं, कंट्रोल रही, ये विपक्ष का काम है चिल्लाना, हमेशा चिल्लाता है, चिल्लाता रहेगा, क्योंकि इन्होंने अपने समय में कुछ किया नहीं, लेकिन जब भारत दुनिया के इस वैश्विक संकट में भी उन चुनौतियों का सामना करते हुए काम कर रहा है, ये भारत के अन्नदाता किसान की प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन पर अन्नदाता किसान की समृद्धि का आधार है और उस आधार पर आगे बढ़ने के लिए आज हम सब आपके बीच आए हैं. 

यह भी पढ़ें-  योगी की गोद में आते ही रो रहे बच्चे हुए शांत, CM बोले- इन्हें पता हम आ गए, इनका भविष्य सुरक्षित, VIDEO

    
 

लेखक के बारे में
img
विनय सक्सेना
चीफ सब एडिटर
व‍िनय सक्‍सेना ने नवभारत टाइम्‍स अखबार के साथ कर‍ियर की शुरुआत की थी। डि‍जि‍टल मीड‍िया में 10 साल से अधि‍क का अनुभव है.  NDTV ड‍िजि‍टल में बतौर 'Chief... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com