विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2012

दिल्ली में ख़तरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में ख़तरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर
रविवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से करीब 94 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सोमवार की सुबह करीब सात बजे यमुना का जलस्तर 204 मीटर के आसपास पहुंच गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

रविवार को बैराज से करीब 94 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सोमवार की सुबह करीब सात बजे यमुना का जलस्तर 204 मीटर के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 18 हज़ार क्यूसेक और शनिवार को 47 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के पुराने लोहे के पुल के आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का ख़तरा बन गया है। यमुना का ख़तरे का निशान 204.83 मीटर पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Yamuna Water, दिल्ली में यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज, Hathinikund Barrage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com