चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) दो दिनों के भारत दौरे पर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की तमिलनाडु (Tamilnadu) के महाबलिपुरम में मुलाक़ात होगी. इससे पहले वह चेन्नई एयरपोर्ट पर करीब 2 बजे लैंड हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का तमिल लिबास में स्वागत किया. इस दौरान वह वेष्टि (सफेद धोती), आधे बाजू वाले सफेद शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्रम के साथ दिखे. दोनों नेता भारत-चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए यहां आए हुए हैं. बीजिंग से यहां कुछ देर पहले आए शी भी कैजुएल वेशभूषा में सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए. दोनों नेता महाबलीपुरम में पहले मनोरम दृश्यों को देखेंगे उसके बाद दोनों रात्रि भोजन के लिए जाएंगे. दोनों नेता अर्जुन की तपस्या स्थल, पंच रथ और शोर मंदिर का दर्शन करेंगे और उसके बाद कलाक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Narendra Modi, Xi Jinping, Modi-Xi Summit, Indo-China Summit, Mahabalipuram, Mamallapuram, Security At Mahabalipuram, Modi-Xi, Chennai News