विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

PM Narendra Modi को 'डिवाइडर इन चीफ' बताने वाले लेखक Aatish Taseer का OCI कार्ड सरकार ने लिया वापस

ब्रिटेन में जन्मे लेखक आतिश अली तासीर (Aatish Taseer) का ‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड वापस ले लिया गया है.

Also Read in
PM Narendra Modi को 'डिवाइडर इन चीफ' बताने वाले लेखक Aatish Taseer का OCI कार्ड सरकार ने लिया वापस
Aatish Taseer: लेखक आतिश तासीर (फाइल फोटो)
  • आतिश ने कथित तौर पर यह छुपाया कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के थे
  • नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार की गई कार्रवाई
  • गृह मंत्रालय ने कहा कि आतिश ने बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया
नई दिल्ली:

ब्रिटेन में जन्मे लेखक आतिश अली तासीर (Aatish Taseer) का ‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (ओसीआई) कार्ड वापस ले लिया गया है. दरअसल, उन्होंने कथित तौर पर यह तथ्य छुपाया कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के थे. इसके बाद यह कदम उठाया गया. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार, तासीर ओसीआई कार्ड के लिए अयोग्य हो गए हैं क्योंकि ओसीआई कार्ड किसी ऐसे व्यक्ति को जारी नहीं किया जाता है जिसके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तानी हों और उन्होंने यह बात छिपा कर रखी.  प्रवक्ता ने बताया कि तासीर (38) ने स्पष्ट रूप से बहुत बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया और जानकारी को छुपाया है.

नागरिकता अधिनियम के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति ने धोखे से, फर्जीवाड़ा कर या तथ्य छुपा कर ओसीआई कार्ड हासिल किया है तो ओसीआई कार्ड धारक के रूप में उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा. साथ ही, भविष्य में उसके भारत में प्रवेश करने पर भी रोक लग जाएगी. तासीर पाकिस्तान के दिवंगत नेता सलमान तासीर और भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं.

प्रवक्ता ने इस बात से भी इनकार किया कि सरकार टाइम पत्रिका में आलेख लिखने के बाद से तासीर (Aatish Taseer) के ओसीआई कार्ड को रद्द करने पर विचार कर रही थी। इस आलेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई थी. वहीं, गृह मंत्रालय के बयान पर तासीर ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए 21 दिन नहीं, बल्कि 24 घंटे दिए गए थे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aatish Taseer, OCI Card, India's Divider In Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com