विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2020

दिल्‍ली: राउस एवेन्‍यू कोर्ट परिसर में महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 38 साल की महिला किसी काम से कोर्ट में आई थी, उसने आरोपी के खिलाफ रेस की शिकायत की है. मामले में आईपी स्टेट थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया.

दिल्‍ली: राउस एवेन्‍यू कोर्ट परिसर में महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में एक जज के रेस्ट रूम में रेप (Rape) का आरोप  लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह कोर्ट में अर्दली है. जानकारी के अनुसार, हौज़काजी इलाके की रहने वाली एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है, घटना 22 जून की बताई गई है.

जानकारी के अनुसार, 38 साल की महिला किसी काम से कोर्ट में आई थी, उसने आरोपी के खिलाफ रेस की शिकायत की है. मामले में आईपी स्टेट थाने में केस दर्ज कर आरोपी राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया. आरोपी कोर्ट में अर्दली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Delhi, Rouse Avenue Court Premises
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com