बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को संकेत दिया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के बाद पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता ने कहा कि इस बैठक में विपक्षी एकता कायम करने से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है. नीतीश ने कहा, “हम निश्चित रूप से एक साथ बैठेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.”
उन्होंने कहा, “वर्तमान में कुछ नेता (कर्नाटक) विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं. एक बार यह खत्म हो जाए, तो हम अपनी बैठक के स्थान को अंतिम रूप देंगे. अगर पटना को सर्वसम्मति से विपक्षी नेताओं की बैठक के अगले स्थान के रूप में चुना जाता है, तो इसे यहां आयोजित किया जाएगा.”
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्यमंत्री ने कहा, “पटना में इस बैठक को आयोजित करने में हमें खुशी होगी.”
ममता बनर्जी ने किया था आग्रह
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 अप्रैल को कोलकाता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान, उन्होंने नीतीश से पटना में सभी गैर-भाजपा दलों की एक बैठक आयोजित करने का आग्रह किया था, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर चर्चा की जा सके.
ममता ने कोलकाता में नीतीश के साथ बैठक के बाद कहा था, “मैंने नीतीश कुमार से सिर्फ एक अनुरोध किया है. जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था, अगर बिहार में सर्वदलीय बैठक होती है, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे किस दिशा में जाना है.”
विपक्षी दलों को एकजुट करने का लक्ष्य
नीतीश ने ममता के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा, “उन्होंने (ममता बनर्जी) तो बोला ही था पटना में बैठक के लिए. हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देश में अधिक से अधिक दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है. अब मैं अन्य गैर-भाजपा दलों से बात करूंगा.... मेरा उद्देश्य विपक्षी दलों को लोकसभा चुनाव पहले एकजुट करना है.”
ये भी पढ़ें :
* लालू यादव 7 महीने बाद लौटे पटना, विपक्षी एकता की कवायद में बड़ी भूमिका निभाने के कयास
* "जो भी हुआ नियमों के तहत हुआ": पूर्व MP आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के CM नीतीश कुमार
* बिहार में जाति आधारित गणना मामले की सुनवाई करने से SC का इनकार, कहा- 'हाईकोर्ट जाएं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं