- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने अपनी पहली राज्यसभा सीट कांग्रेस को समर्थन के रूप में दी है
- TVK के 108 विधायकों के समर्थन से कांग्रेस के प्रवीण चक्रवर्ती राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं
- DMK ने कांग्रेस के व्यवहार से नाराज होकर आधिकारिक तौर पर INDIA गठबंधन से दूरी बना ली है
इसे इनाम कहा जाए या फिर रणनीति? कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने अपनी पहली राज्यसभा सीट कांग्रेस को दे दी है. इसे कांग्रेस के साथ लंबे समय के गठबंधन का संकेत माना जा रहा है. तमिलनाडु में विजय की सरकार को सबसे पहले कांग्रेस ने ही समर्थन दिया था.
TVK और कांग्रेस की ये दोस्ती देखकर अब DMK आधिकारिक तौर पर 'INDIA' ब्लॉक से अलग हो गई. DMK ने नेताओं का कहना था कि तमिलनाडु विधानसभा चनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के बर्ताव से DMK कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची थी.
तमिलनाडु विधानसभा में TVK के 108 विधायक हैं और उसके समर्थन से कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती राज्यसभा जाएंगे. शुक्रवार को ही प्रवीण चक्रवर्ती ने राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया.
क्या कांग्रेस को दिया इनाम है राज्यसभा सीट?
TVK की पहली राज्यसभा सीट को लेकर काफी उम्मीदें थीं. पार्टी के भीतर कई लोगों का तर्क था कि यह सीट पार्टी के ही किसी नेता को दी जानी चाहिए. हालांकि, मुख्यमंत्री विजय की सोच अलग थी. TVK का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के प्रति आभार जताते हुए, उन्होंने यह सीट कांग्रेस को देने का फैसला किया.
खास बात यह है कि जिन प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है, उन्हीं ने TVK और कांग्रेस के बीच संबंध मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी.
மதிப்பிற்குரிய முதலமைச்சர் @TVKVijayHQ அவர்களின் தலைமையிலும், திரு. ப. சிதம்பரம், VCKவின் திரு. எஸ்.எஸ். பாலாஜி மற்றும் IUMLலீன் திரு. ஏ.எம். ஷாஜஹான் ஆகியோரின் முன்னிலையிலும், மாநிலங்களவையில் தமிழ் மக்களின் குரலாக ஒலிக்கும் பெருமைமிகு வாய்ப்பிற்காக இன்று எனது வேட்புமனுவைத்… pic.twitter.com/nqGBZ2uPpV
— Praveen Chakravarty (@pravchak) June 5, 2026
यह भी पढ़ेंः 'इंडिया' की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी; जानें कितने दल हो रहे लामबंद
मजबूत गठबंधन का संकेत!
तमिलनाडु के चुनावों में TVK और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ लड़े थे. लेकिन नतीजों में जब किसी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का फैसला लिया. राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.
लेकिन कुछ वक्त से ऐसी अटकलें थीं कि विजय कांग्रेस से दूरी बना रहे हैं. वह इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री विजय की दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेताओं के साथ उनकी तय बैठक टाल दी गई थी. इससे पहले विजय केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे.
हालांकि, कांग्रेस को राज्यसभा सीट देकर विजय ने अब पार्टी के साथ मजबूत रिश्ते का संकेत दिया है. भले ही कांग्रेस और DMK के बीच दरार बढ़ रही है. TVK और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के सूत्रों का कहना है कि वे लंबे समय तक साथ मिलकर काम करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ेंः MLA से लेकर पार्षद तक ने छोड़ा साथ, TMC में दिख रही टूट क्या ममता बनर्जी के युग के अंत की शुरुआत है?
या फिर सोची-समझी रणनीति?
अपनी पहली राज्यसभा सीट कांग्रेस को देना, TVK की रणनीति भी माना जा रहा है. DMK ने TVK पर आरोप लगाया है कि उसने राज्यसभा सीट कांग्रेस को सौंपकर BJP से सीधे टकराव से बचने की कोशिश की है.
DMK प्रवक्ता सरवनन ने X पर पोस्ट किया, 'अगर आप राज्यसभा जाते हैं, तो आपको हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखना होगा. इससे भी जरूरी बात यह है कि आपको सीधे तौर पर BJP का विरोध करना होगा. यही एकमात्र कारण है कि TVK से किसी सदस्य को राज्यसभा नहीं भेजा गया.'
If you go to Rajya Sabha you'll have to take a stand on every issue.
— Saravanan Annadurai (@saravofcl) June 3, 2026
More importantly you have to oppose BJP directly.
That's the only reason no member from TVK was sent to Rajya Sabha.
Let's not forget that Mr. Vijay did not even meet the Congress leaders, Mrs. Sonia Gandhi,… pic.twitter.com/qZZnS7jGAM
जब INDIA गठबंधन 8 जून को अपनी बैठक की तैयारी कर रहा है, ऐसे में DMK का गठबंधन से अलग होना एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस का मानना है कि TVK दक्षिणी राज्यों, खासकर तमिलनाडु में गठबंधन की रफ्तार बनाए रख सकती है. TVK अभी तक आधिकारिक तौर पर INDIA गठबंधन में शामिल नहीं हुई है.
TVK के संयुक्त महासचिव CTR निर्मल कुमार ने TVK के INDIA गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि CM विजय ही इन चीजों पर फैसला लेंगे.
यह भी पढ़ेंः झारखंड राज्यसभा चुनाव: जेएमएम-कांग्रेस में उम्मीदवारों पर सहमति बनी, लेकिन 'तीसरा' कर सकता है खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं